आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न…

मुंगेली। बिलासपुर रेंज पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने 25-26 फरवरी 2026 को जिला मुंगेली का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी भोजराम पटेल ने उनका स्वागत किया।



आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित थाना लोरमी, चिल्फी, फास्टरपुर एवं रक्षित केंद्र का निरीक्षण कर लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत एवं मुलाहिजा प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। गंभीर मामलों में ई-साक्ष्य संकलन कर समयसीमा में चालान पेश करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग, बीट प्रणाली सुदृढ़ करने, साइबर अपराध रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा आम नागरिकों से संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
द्वितीय दिवस रक्षित केंद्र में परेड निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा पुलिस लाइन में नवनिर्मित तीन शस्त्रागार भवनों का लोकार्पण किया गया।
आईजी ने “सशक्त एप” के माध्यम से वाहन चेकिंग पर जोर देते हुए चोरी के वाहन बरामद करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही “अनुभव क्यूआर कोड” के जरिए आम नागरिकों से सीधा फीडबैक लेने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।





