ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद..

लोरमी के ग्राम वर्षों से गांव के बीचों बीच कीचड़ और खतरनाक गढ्ढों से लोगों को निजात दिलाने सुंदर व आकर्षक सीसी रोड की सौगात देने के लिए लोरमी के लाडले विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी को ग्रामवासियों ने बारम्बार धन्यवाद ज्ञापित किया है।गांव वालों की मांग पर संवेदनशील नेता अरुण साव ने ग्रामीण लोगों के जन जीवन को सुगम बनाने 7 लाख स्वीकृत कराए जिसे सरपंच ग्राम पंचायत मसना ने कार्य एजेंसी के रूप में पूरा बनवाया।सरपंच नरेंद्र ध्रुव व सचिव प्रेमलता कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि अरुण साहू ने जनपद सीईओ तथा पंचायत के इंजीनियर नितिन चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में राजा साहू के घर से डाला राम साहू के घर तक सड़क निर्माण कराया।ग्रामीण रमाकांत कश्यप ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि पहली बार अरपा नदी के रेत से व सही सामग्री निर्माण कार्यों में उपयोग में लाकर सीसी रोड बनवाए गए हैं जो टिकाऊ रहेगा।लोगों को आने जाने में सहूलियत होगा।वहीं महामंत्री हीरा साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।सेवा निवृत्त शिक्षक द्वारिका दास ने सरपंच के काम को प्रशंसनीय बताया व आने वाले समय में बेहतर से बेहतरीन कार्य करने के लिए उत्साहित किया।संतोष कश्यप पूर्व सरपंच ने आने वाले विकास कार्यों को भी इसी संजीदगी से कराने की अपील की।आपको बता दें कि दिन में तो काम होता ही था ,साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए सरपंच ने स्वयं मोर्चा सम्हाला और रात रात भर पाइप लगाने में श्रम पूर्वक सहयोग करते थे।मजदूरों के साथ मिलकर प्रत्येक रात्रि 10 बजे से 4 बजे तक सरपंच और उसके युवा प्रतिनिधि अरुण साहू ने खूब मेहनत किया है।जहां लोग इस सड़क मॉडल की तारीफ किए हैं वहीं इसे अनेक गांवों में अपनाने की बात भी कह रहे हैं।लोगों को आंगन जैसा महसूस हो रहा है।नाली में शुरुआत में ही जालीदार छन्नी और चेंबर लगा देने से और दोनों तरफ पेंटिंग करने से सड़क मजबूत के साथ आकर्षक भी लग रहा है।सरपंच प्रतिनिधि अरुण ने अरुण साव जी को धन्यवाद करते हुए और भी विकास कार्यों की सौगात देने की अपील की है साथ ही संगठन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने समय पर अच्छा काम करने के लिए मार्गदर्शन किया है। इस अवसर पर रघुनंदन साहू उपसरपंच,खेलन साहू, नील कुमार जांगड़े, तोता राम साहू ,राजा मानिकपुरी, उत्तम कश्यप,जगदीश कश्यप, उतरा कश्यप ,सीताराम साहू, रामसहाय कश्यप, मनोज कश्यप ,शुभम पाठक , यज्ञ साहू ,उपस्थित रहे हे।




