उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी विधायकविकास कार्यविष्णु देव साये मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़सफलता

उप मुख्यमंत्री के दौरे के बीच लोरमी में खुलासा—ग्रामीण क्षेत्रों में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी..

लोरमी।  गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दौरे के दौरान कोसमतरा, जुनापानी, घानाघाट और हरनाचाका क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी सामने आई है। सड़क निर्माण से लेकर विद्यालय भवन निर्माण तक, करोड़ों की लागत से हो रहे ये प्रोजेक्ट ग्रामीण विकास की रफ्तार को और तेज कर रहे हैं।


कोसमतरा : सड़क व शैक्षणिक अवसंरचना में तेजी
वर्ष 2024–25 में जिले के कोसमतरा से नरौली तक 182.52 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण पूरा किया गया है।
मुख्यमार्ग से लगरा हाई स्कूल तक 1.30 किमी लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण 145.92 लाख में जारी है।
भाठा मेन रोड–मिडिल स्कूल (1.50 किमी) मार्ग 173.11 लाख में निर्माणाधीन है।
मुख्यमार्ग से सिंघनपुर तक पहुंच मार्ग 85.27 लाख में प्रगतिरत है।
इसके अलावा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही भवन का निर्माण 109.18 लाख की लागत से चल रहा है।


जुनापानी : बड़ी सड़क परियोजना टेंडर प्रक्रिया में
जुनापानी क्षेत्र में बोड़तरा–पथर्रा–राम्हेपुर–डिंडौरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 4024.20 लाख की परियोजना टेंडर प्रक्रिया में है। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी सड़क परियोजनाओं में से एक होगी।


घानाघाट : कई मार्ग पूरे, कई पर काम जारी
हेडपुल अखरार से घानाघाट तक 118.67 लाख की लागत से पहुंच मार्ग का कार्य पूरा कर लिया गया है।
घानाघाट से उरईकछार मार्ग 6.48 लाख में निर्माणाधीन है।
कोयलारी D-03 केनाल रोड से हरदीबांध मेन रोड तक 242.05 लाख की परियोजना का कार्यादेश जारी हो चुका है।


सरईपतेरा–हरदीबांध–उरईकछार नई सड़क 373.06 लाख में प्रगतिरत है।
डोंगरिया मेन रोड से मंडी तक पहुंच मार्ग 189.85 लाख तथा उरईकछार–हरदीबांध तक सड़क निर्माण 210.25 लाख की परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं।
हरनाचाका : पुल-पुलिया सहित कई सड़कें बन रहीं
देवरहट से हरनाचाका मार्ग 140.69 लाख में पूरा कर लिया गया है।
देवरहट–औराबांधा मार्ग पर 191.94 लाख की लागत से काम जारी है।
कुम्रौली–भठली मार्ग पर पुल व एप्रोच निर्माण 71.07 लाख में प्रगतिरत है।
बिजराकापा चौक से मेन रोड मार्ग 95.59 लाख में निर्माणाधीन है।
कुम्हरौली से सब स्टेशन मार्ग के लिए 151.53 लाख का कार्यादेश जारी हुआ है।
बैगाकांपा में शा.उ.मा. विद्यालय भवन निर्माण 109.15 लाख में स्वीकृत है।
बरदूली–देवरहट मार्ग मजबूतीकरण 426.55 लाख में और बांधा–देवरहट मार्ग पुल-पुलिया 378.37 लाख में निविदा प्रक्रिया में हैं।
बिजराकांपा (कला) से हरनाचाका मार्ग निर्माण के लिए 1232.47 लाख की बड़ी परियोजना भी निविदा प्रक्रिया में है।

इन सभी क्षेत्रों में चल रही सड़क, पुल और विद्यालय निर्माण परियोजनाएं लोरमी विकासखंड में अवसंरचना को मजबूत बना रही हैं। करोड़ों की लागत से हो रहे ये कार्य आने वाले समय में स्थानीय लोगों के लिए आवागमन और सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे... गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता.. सेप्टिक टैंक विवाद बना मारपीट: कोतवाली पुलिस ने चार को दबोचा.. अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार