आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकबिलासपुरभारतीय जनता पार्टीलोकनिर्माण विभाग

बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को दिया मौलिक और समान अधिकार : डिप्टी सीएम अरुण साव..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के योगदान को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

“मोदी सरकार बाबा साहेब के विचारों को बढ़ा रही आगे, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा अधिकार”

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के जेल चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री साव ने डॉ अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब जी की जयंती को अपने प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि, उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री साव ने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 19 और 21 के माध्यम से नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं। वहीं अनुच्छेद 14 और 16 में धर्म, जाति, लिंग और रंग के आधार पर बिना भेदभाव सभी को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समरस समाज की परिकल्पना की थी, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने 1942 में दलित महिलाओं के सम्मेलन में स्पष्ट कहा था कि किसी भी समाज की प्रगति का आंकलन महिलाओं की स्थिति से किया जाना चाहिए। नारी शक्ति की उन्नति के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसी सोच के साथ आज महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान नारी सशक्तिकरण का एक माध्यम बना। और इन 11 सालों में नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

श्री साव ने कहा कि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार लेकर आने वाली है। ये साबित करता है कि, डॉ अंबेडकर के विचारों को जमीन पर लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। डॉ अंबेडकर को भाजपा ने जितना सम्मान दिया, उतना किसी सरकारों ने नहीं किया है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जयंती कार्यक्रम अवसर पर बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पूर्व महापौर श्री किशोर राय जी, स्नेहलता शर्मा जी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री राकेश तिवारी जी, श्री राजेश सिंह जी, श्री सुमित तिवारी जी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रह।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प