अपराध पर पुलिस सफलआबकारी विभागकच्चा शराबकलेक्टरकोतवाली थानाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफिया

मुंगेली पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब तस्कर व सटोरियों पर कसा शिकंजा…

अवैध नशा कारोबार और सट्टेबाजी के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोरमी, जरहागांव और साइबर सेल की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
लोरमी के महरपुर तिराहा में आरोपी अरविंद राजपूत उर्फ छोटू (30 वर्ष) को मोटरसाइकिल सहित 50 पाव देशी शराब (9 बल्क लीटर) के साथ पकड़ा गया।
जरहागांव के अमोरा गांव में सुभाष प्रजापति (25 वर्ष) को अवैध शराब बेचते रंगेहाथ दबोचा गया, जहां से 40 लीटर महुआ शराब जब्त हुई।
दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सट्टेबाज भी नहीं बचे
लोरमी क्षेत्र के गाड़ाटोला में पुलिस ने छापा मारकर
दिनेश ध्रुव और बोधन खुंटे को पकड़ा।
आरोपियों से ₹2100 नगद, सट्टा पट्टी और मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा और सट्टा कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
मुख्य भूमिका

निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी लोरमी
उप निरीक्षक शोभा यादव, थाना प्रभारी जरहागांव
उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी, प्रभारी साइबर सेल
तथा लोरमी, जरहागांव व साइबर सेल की टीमों की अहम भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई...