अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीलोरमी

नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: आरोपी को 20 साल की सजा…


मुंगेली। नाबालिग मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को अदालत ने कड़ी सजा सुनाते हुए समाज को स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मुंगेली के विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने आरोपी इतवारी भास्कर को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने अपने फैसले में इस कृत्य को “सामाजिक नैतिकता पर गंभीर प्रहार” बताते हुए आरोपी पर 1 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
यह हृदय विदारक मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम झाफल का है, जहां जून 2025 में आरोपी ने मासूम को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और उसकी अस्मिता को रौंद डाला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर लोरमी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 29 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस फैसले ने एक ओर पीड़िता को न्याय की उम्मीद दी है, वहीं समाज को यह भी याद दिलाया है कि मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कानून अब और ज्यादा सख्त हो चुका है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष