अपराध पर पुलिस सफलक्राइमछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद…

लोरमी। लोरमी पुलिस ने साइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 7 साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 मजगांव निवासी रोशन सिंह राजपूत ने 11 सितंबर को लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 2 सितंबर को वह अपनी साइकिल से रानीगांव स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने गया था। उसने साइकिल जोतपुरी स्वीट्स के पास खड़ी की थी। शाम करीब 7 बजे वापस लौटने पर साइकिल गायब मिली। आसपास तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल की तस्दीक, बेसिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बीजा (दैजा), थाना तखतपुर निवासी रमेश कुमार खुंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने लोरमी सहित अन्य स्थानों से कुल 7 साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सातों साइकिलें बरामद कर लीं।

बरामद साइकिलों में ब्रीज, हीरो, ब्लास्टर और लाइनर कंपनी की साइकिलें शामिल हैं। आरोपी रमेश कुमार खुंटे, उम्र 52 वर्ष, के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...