अपराध पर पुलिस सफलआस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसरगांव पथरिया

त्योहारों से पहले मुंगेली पुलिस की सख्ती, 45 बदमाशों की सघन चेकिंग

मुंगेली। गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुंगेली पुलिस ने असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग की गई।

सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के 12 गुंडा बदमाशों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने उनकी आय के स्रोत, चल-अचल संपत्ति, वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं घूमने-फिरने के स्थानों सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली। सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 08 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 45 बदमाशों की चेकिंग की गई।

थाना वार कार्रवाई:

  • लोरमी: 04 निगरानी, 15 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर — कुल 23
  • जरहागांव: 01 निगरानी एवं 01 गुंडा बदमाश
  • लालपुर: 02 गुंडा बदमाश
  • चिल्फी: 02 निगरानी एवं 01 गुंडा बदमाश
  • अन्य थाना क्षेत्र: 01 निगरानी एवं 02 गुंडा बदमाश

पुलिस ने सभी को आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेली पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य... नवलपुर डबल मर्डर का खुलासा: जमीन के 50 डिसमिल के लिए भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट