अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितजिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेली

पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

64,500 रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद, 7 सोने के लॉकेट और चांदी की सकरी शामिल

मुंगेली/पथरिया। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 नग सोने के लॉकेट, 1 नग चांदी की सकरी और 16,500 रुपये नगद, कुल 64,500 रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बगबुडवा निवासी दिलहरण मरावी (50) ने 10 सितंबर 2026 को थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने के 7 लॉकेट, चांदी की सकरी तथा गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 227/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना पथरिया पुलिस की टीम गठित की गई।

लॉकेट बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बगबुडवा निवासी ईश्वर मरावी चोरी का सोने का लॉकेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों कैप खान, अशरफ खान और सुभान खान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक सभी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

आरोपियों से इस तरह हुई बरामदगी

  • ईश्वर मरावी – 3 सोने के लॉकेट और 13,000 रुपये नगद
  • कैप खान – 4 सोने के लॉकेट
  • सुभान खान – 1 चांदी की सकरी
  • अशरफ खान – 3,500 रुपये नगद

इस प्रकार पुलिस ने कुल 7 सोने के लॉकेट, 1 चांदी की सकरी और 16,500 रुपये नगद, कुल 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद की।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस भी जोड़ी। गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वर मरावी (18), कैप खान (24), सुभान खान (20) और अशरफ खान (19) सभी निवासी ग्राम बगबुडवा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली शामिल हैं। चारों आरोपियों को 11 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन देवांगन, प्र.उप निरीक्षक योगेश कुमार भट्ट एवं भारती मरकाम, प्र.आर. तीनजुगी राजपूत तथा आरक्षक स्वारथ लाल ध्रुव, दीपक ठाकुर, शिवशंकर गोयल, राजीव पटेल एवं सूरज मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य...