नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार..

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में फास्टरपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दैहिक शोषण के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जून 2025 को पीड़िता की मां ने चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में अपराध क्रमांक 74/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 सितंबर 2026 को आकाश पाटले (21), निवासी नवागांव दयाली को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 87, 64(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 6 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
कार्रवाई में चौकी डिंडौरी प्रभारी उप निरीक्षक मानसिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।





