सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू

लोरमी। भाजपा मंडल लोरमी के शक्तिकेंद्र ग्राम सारीसताल में प्रदेश मंत्री एवं शक्तिकेंद्र प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता विनय साहू की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेशभर में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए विनय साहू ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। उनकी इस गौरवपूर्ण सेवा यात्रा से जन-जन को परिचित कराने तथा सेवा के संस्कार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा 13 अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोरमी विधानसभा के सभी बूथों के लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन शाम 7 बजे प्रदेश के सभी बूथों के लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।
विनय साहू ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता-जनार्दन और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा-सफर से प्रेरणा लेकर हमें विकसित, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करना है। सेवा और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का संचालन शक्तिकेंद्र सह संयोजक संतोष साहू ने किया तथा आभार बूथ अध्यक्ष रामगोपाल साहू ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता केशव तिवारी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा विश्वनाथ साहू, जिला सदस्य भाजपा मनहरण कश्यप, शक्तिकेंद्र सह संयोजक खदानंद कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य विष्णु दत्त पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता बुधराम साहू, मुन्ना श्रीवास, दिनेश पटेल, जलेश्वर डडसेना, युवा नेता हरीश साहू, योगेश ठाकुर, सन्दीप पटेल, राजेश श्रीवास, रोहित साहू, सीताराम साहू, रामाधार, पूर्व सरपंच मनोहर अहिरवार, सरपंच गनपत साहू, नारायण साहू, उमेश दास वैष्णव, प्रमोद साहू, कार्तिक साहू, सुनील साहू, शिवकुमार साहू, आलोक पटेल, श्रीमती चंद्रकला पटेल, त्रिवेणी साहू, होरीलाल कश्यप, सीतराम साहू, हितेश कश्यप, राकेश साहू, रामकुमार साहू, धनेश्वर साहू सहित शक्तिकेंद्र पदाधिकारी, समस्त बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





