आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायसामाजिक

रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल


रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिले में वैष्णव समाज द्वारा तीन दिवसीय भव्य सम्मेलन एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, लैलूंगा के सांसद, सरगुजा क्षेत्र के सांसद सहित क्षेत्रीय विधायकगण भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।


वैष्णव समाज के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्ती भाई वैष्णव, ट्रस्ट मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव प्रमुख हैं।


प्रांतीय स्तर पर अध्यक्ष पूरन दास वैष्णव, युवा प्रांतीय अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी और महिला प्रांतीय अध्यक्ष लता रानी वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।


इस तीन दिवसीय आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, विष्णु महायज्ञ, प्रवचन और सामाजिक एकता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह सम्मेलन वैष्णव समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक-धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा...