अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकबिलासपुरमुंगेली

मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार


मुंगेली | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी लालाराम यादव (38) निवासी शुक्लाभांठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


मामला क्या था?
12-13 अप्रैल की रात मृतिका घर से बिना बताए निकल गई थी। 13 अप्रैल की दोपहर गाड़ाघाट के पगडंडी रास्ते में एक महिला का शव मिलने पर परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।


ऐसे पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही लालाराम को पूछताछ के लिए बुलाया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मृतिका से उसके प्रेम संबंध थे। मृतिका द्वारा शादी का दबाव बनाने से परेशान होकर उसने 12 अप्रैल को उसे फोन पर बुलाया, बाइक से गाड़ाघाट ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतिका का मोबाइल छटन तालाब में फेंक दिया।


जप्त सामान
आरोपी का टेक्नो मोबाइल
मृतिका का की-पैड मोबाइल
एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-28 B-7299)
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 103(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई।
जांच में थाना प्रभारी लक्ष्मण खुंटे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष