आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीलोरमी

लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन..

लोरमी। सेवा एवं संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन लोरमी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से भारत के विकास और अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में 68 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने विकसित भारत, देश के भविष्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चित्रों और भाषणों के माध्यम से प्रतिभागियों ने बताया कि वे आने वाले समय में भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन