आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

लोरमी। नगर में गणेश विसर्जन पर्व के पावन अवसर पर महाकाल सेना परिवार लोरमी द्वारा भव्य झांकी स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से निकली सभी गणेशोत्सव समितियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व सम्मान भेंट कर सम्मानित किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में नगरवासियों का भारी हुजूम उमड़ा रहा और पूरा वातावरण भगवान गणेश तथा भगवान महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक उत्सव समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि जब समाज संगठित और एकजुट होता है, तभी क्षेत्र और प्रदेश के विकास को वास्तविक गति मिलती है। हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक पर्व हमें भाईचारे, समरसता तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हैं।

इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सागर सिंह बैस, विद्यानंद चंद्राकर, सुजीत वर्मा, सचिन सलूजा, अंकित दुबे, अनिल सलूजा और प्रशांत शर्मा, राकेश तिवारी, आकाश वैष्णव, आदित्य ध्रुव, सुरजीत भार्गव, बिंदु यादव, अमन त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विसर्जन यात्रा के दौरान विभिन्न समितियों द्वारा निकाली गई आकर्षक और नयनाभिराम झांकियों की सराहना की तथा महाकाल सेना परिवार के युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत सत्कार की जमकर प्रशंसा की।

उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सजग नजर आया। जिसके चलते भारी जनसैलाब होने के बावजूद पूरा कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महाकाल सेना परिवार और नगरवासियों ने व्यवस्था संचालन में पुलिस व प्रशासनिक तंत्र के उत्कृष्ट सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने में महाकाल सेना परिवार की आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यवस्था संचालन और स्वागत सत्कार में नागेश गुप्ता, दीपक कश्यप, अंशुमान दुबे, अवधराज त्रिपाठी, अभिषेक कश्यप, हिमांशु यादव, मोनू यादव, आशुतोष केशरवानी, मनीष जायसवाल, तुषार अग्रवाल, अतुल डडसेना, आनंद गुप्ता, प्रेम यादव, अंकित यादव, प्रभात जायसवाल, राजेश जायसवाल, तनुष्क डडसेना, पुष्कर यादव पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ जुटे रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ...