आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावतोखन साहूपुलिस अधीक्षकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीविकास कार्य

मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर की घोषणा, कन्या पूजन-भोज में हुए शामिल; स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में उद्यान का लोकार्पण

मुंगेली/मदकूद्वीप, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप का दौरा किया। उन्होंने प्राचीन रामाश्रय एवं गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर कन्या भोज में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने मदकूद्वीप की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत का अवलोकन करते हुए मंदिर संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मदकूद्वीप छत्तीसगढ़ की प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।

स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में उद्यान का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उनकी स्मृति में निर्मित उद्यान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजने में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

21 विकास कार्यों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने ग्राम मदकू में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये के नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, सड़क, बिजली और जनसुविधाओं से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं। इनमें सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर और मदकू द्वीप में इको टूरिज्म सेंटर की स्थापना प्रमुख है। इसके अलावा पिपरडोल और लमती की प्राथमिक शालाओं को मिडिल स्कूल में उन्नत करने, ताला महोत्सव और मदकू द्वीप उत्सव के लिए 15-15 लाख रुपये तथा अवंती बाई लोधी कॉलेज में प्रतिमा स्थापना के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की गई।

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य और रक्तदान का संदेश

मुख्यमंत्री ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार और जनभागीदारी ही मजबूत समाज की आधारशिला है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मदकू द्वीप छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है और इसके संरक्षण एवं विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद..