आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गणेश समितियों को बधाई दी, सनातन संस्कृति की युवा बढ़ाएं आगे

झांकियों को देखने उमड़ा लोरमी, भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ नगर

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुरुवार को लोरमी के मुंगेली चौक में आयोजित गणेश विसर्जन झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न गणेश समितियों की झांकियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने झांकी में शामिल समितियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान झांकियों के माध्यम से बस्तर में नक्सल उन्मूलन और विकास की तस्वीर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर लोरमी नगर में युवाओं को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से गणेश विसर्जन झांकी निकालने की परंपरा शुरू की गई है। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

युवाओं ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक भावनाओं एवं सामाजिक बदलाव लाने के प्रयास को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। इसमें गणेश समितियों की रचनात्मकता और उत्साह दिखाई दिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

गणेश विसर्जन झांकी को देखने के लिए पूरा लोरमी नगर उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने झांकियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भक्ति, संस्कृति और उल्लास से भरी इस झांकी ने लोरमी में गणेशोत्सव की भव्यता को बढ़ाया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा..