आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराजहिन्दू संगठन

श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प

बेलगहना। परम श्रद्धेय श्री 108 श्री सतगुरुदेव स्वामी शिवानंद भगवान जी के पावन सान्निध्य में आयोजित चार दिवसीय श्री जगन्नाथ यात्रा में सौ से अधिक श्रद्धालु भक्तजनों ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के पावन दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

पूज्य श्री के मार्गदर्शन में युवाओं ने वरिष्ठजनों के सहयोग से स्वच्छता एवं जन-जागरण अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

श्री जगन्नाथ धाम की पावन भूमि पर पूज्य श्री के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने नशामुक्त एवं संस्कारमय जीवन जीने का संकल्प लिया। चार दिवसीय यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, साधना, स्वच्छता और सामाजिक जागरण का संदेश देने वाली रही।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक अनुभूति के साथ समाजहित की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप..