आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

बाबाघाट धाम में आस्था और विकास का संगम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया रुद्राभिषेक…

सावन के अंतिम सोमवार पर परिवारजनों के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना, सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का किया लोकार्पण

लोरमी। सावन मास के अंतिम सोमवार को लोरमी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बाबाघाट धाम में आस्था और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवारजनों के साथ परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के बाद उप मुख्यमंत्री ने बाबाघाट धाम में सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण भी किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवरा बाबाघाट

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच के साथ बाबाघाट धाम का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन किया गया है। विकास कार्यों के बाद परिसर को नया और आकर्षक स्वरूप मिला है, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ, शांत एवं भक्तिमय वातावरण उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि श्री बाबाघाट धाम लोरमी का प्राचीन धार्मिक स्थल है। वर्षों से यहां साधु-संतों का आगमन होता रहा है और पूजन, हवन एवं धार्मिक गतिविधियां आयोजित होती रही हैं। समय के साथ परिसर का स्वरूप जीर्ण-शीर्ण हो गया था, जिसे अब विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से नया स्वरूप प्रदान किया गया है।

देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की तर्ज पर विकास

अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। काशी कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर और अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भोरमदेव कॉरिडोर, मां बम्लेश्वरी मंदिर में प्रसाद योजना तथा रतनपुर धाम के विकास की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोरमी के बाबाघाट धाम को भी भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।

धार्मिक आयोजनों को नियमित करने पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों से बाबाघाट धाम के सुंदर स्वरूप को बनाए रखने के साथ यहां नियमित रूप से धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबाघाट को क्षेत्र के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबाघाट धाम के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन के लिए लोरमीवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज का आशीर्वाद हम सभी के साथ है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल...