आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराजहिन्दू संगठन

हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में भव्य रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

**बेलगहना** कुरुवार।  क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में रविवार को विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रावण मास के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कुरुवार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।

टेगनमाड़ा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदानंद महाराज की पावन चरण धूलि से यह स्थल तीर्थ के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। प्रकृति की गोद में स्थित आश्रम का रमणीय एवं शांत वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करता है। यह आश्रम श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना की शाखा के रूप में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रातः करीब 9 बजे पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज का आश्रम आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने हरिकीर्तन एवं रामधुन के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वामी शिवानंद महाराज के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्रा अष्टाध्यायी पाठ के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन एवं अभिषेक संपन्न कराया गया।

स्वामी जी ने रुद्राभिषेक के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रावण एवं भाद्रपद मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजता रहा। रुद्री पाठ एवं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे तथा भजन-संगीत का आयोजन भी किया गया।

फाल्गुन में लगता है भव्य मेला

बताया गया कि हनुमानगढ़ी आश्रम में प्रतिवर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में आचार्य उमेश मिश्रा, गजराज सिंह पैकरा, दया राम विश्वकर्मा, राधे सिंह पैकरा, केशव सिंह पैकरा, अशोक शुक्ला, विजय मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, राम कृपाल यादव, रामायण पैकरा, संतोष पैकरा, शिव मोंगरे, लाला निर्मलकर, रवि सरपंच सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन...