उत्सवकलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलतासरगांव पथरिया

सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत..

मुंगेली। सरगांव क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 66.52 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन थाना भवन सरगांव का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 सितंबर को ग्राम मदकूद्वीप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया।

लोकार्पण के बाद बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल ने नवीन थाना भवन में विधिवत प्रवेश किया। इस दौरान अधिकारियों ने भवन में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा थाना के प्रथम रोजनामचा का लेखन कार्य भी किया गया।

अलग-अलग कक्ष और आधुनिक सुविधाएं

नवीन थाना भवन को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भवन में थाना प्रभारी, मोहर्रिर, महिला हेल्पलाइन, शस्त्रागार, ड्यूटी अधिकारी, मालखाना, पुलिस स्टाफ और स्टोर रूम के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं।

इसके अलावा भवन में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग हवालात की सुविधा भी उपलब्ध है। अलग-अलग शाखाओं के लिए पृथक कक्ष होने से पुलिसकर्मियों को कामकाज के संचालन में सुविधा मिलेगी।

आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलने की उम्मीद

नवीन थाना भवन के शुरू होने से सरगांव क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को पुलिस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ थाना प्रभारी सरगांव अशोक यादव सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम