उत्सवकलेक्टरखास खबरखेलछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल…

लोरमी। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लोरमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। भिलाई में 26 और 27 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोरमी के जयदीप दास वैष्णव ने मास्टर-1 (M1) वर्ग में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

जयदीप ने प्रतियोगिता में कुल 450 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें चार गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से लोरमी के खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में लोरमी के दौलत जायसवाल और चंद्रशेखर यादव ने भी हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा व दमखम का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

जयदीप दास वैष्णव सहित लोरमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। उनकी सफलता से स्थानीय युवा खिलाड़ियों को पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों में आगे बढ़ने और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर लोरमी के खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जयदीप दास वैष्णव, दौलत जायसवाल और चंद्रशेखर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन...