अपर कलेक्टरकलेक्टरखाध विभागछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसामाजिक

UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन…


लोरमी। समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में अनुसूचित जनजाति समुदाय को पृथक रखने की मांग को लेकर गोंडवाना गोंड महासभा, प्रतापगढ़-कामठी एवं गोंड समाज जिला कार्यालय मोहबंधा की ओर से उच्च स्तरीय समिति, समान नागरिक संहिता रायपुर के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में आदिवासी समुदाय के लिए संविधान में किए गए विभिन्न विशेष प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अनुसूचित जनजाति समाज की अपनी रूढ़ि, परंपरा, सामाजिक व्यवस्था और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। समाज में विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं दत्तक ग्रहण जैसे मामलों का निराकरण कई स्थानों पर पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है।
समाज की ओर से कहा गया कि आदिवासी समुदाय का जीवन वन, जल और भूमि से जुड़ा हुआ है तथा उनकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाएं लंबे समय से चली आ रही हैं। ऐसे में समान नागरिक संहिता लागू होने से इन परंपरागत व्यवस्थाओं पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
ज्ञापन में संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों, अनुसूचित क्षेत्रों से संबंधित प्रावधानों, पेसा कानून एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित आदिवासी समुदाय के लिए मौजूद संवैधानिक एवं कानूनी व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया।
गोंड समाज ने मांग की कि अनुसूचित जनजाति समुदाय की विशिष्ट रूढ़ियों, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें समान नागरिक संहिता के दायरे से पृथक रखा जाए।
दिनांक 23 सितंबर 2026 को प्रस्तुत ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू