आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराजहिन्दू संगठन

पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में सिद्ध बाबा आश्रम में भव्य रुद्राभिषेक, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब…


सोनसाय नवागांव। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा आश्रम, सोनसाय नवागांव में पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोरमी, मुंगेली सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों और दूर-दराज़ से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी पूजन एवं कलश स्थापना के साथ हुआ। इसके पश्चात पूज्य स्वामी जी के मार्गदर्शन में यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर एवं गंगाजल से विधिवत रुद्राभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर शिवभक्ति और वैदिक मंत्रों की गूंज से भक्तिमय बना रहा।
रुद्राभिषेक के उपरांत विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आश्रम प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों, स्थानीय नागरिकों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में लोरमी, मुंगेली, कुरुवार, कोंचरा, खोंगसरा, बिटकुली, नगपुरा, बरपाली, टेंगनमाड़ा, उपका सहित अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...