आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़बिलासपुरबिल्हाबेलगहनामुंगेलीहिन्दू संगठन

धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

धौराभाठा (बिल्हा, बिलासपुर)। सावन माह के पावन अवसर पर धौराभाठा स्थित भूलकेश्वर आश्रम में बुधवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही आश्रम परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

जानकारी के अनुसार, श्री सिद्ध बाबा आश्रम से जुड़े सभी आश्रमों में पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में लगातार सातवें वर्ष रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला का तीसरा रुद्राभिषेक धौराभाठा स्थित भूलकेश्वर आश्रम में संपन्न हुआ।

प्रातः लगभग 9 बजे स्वामी शिवानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचने के बाद भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, शहद, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना की।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी, कवर्धा, कोरबा, कोटा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचे।

भस्म आरती और भव्य श्रृंगार बना आकर्षण

रुद्राभिषेक के बाद भगवान भूलकेश्वर महादेव की भस्म आरती की गई तथा फूलों और बेलपत्रों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ती रही।

गोसाई बाबा आश्रम सागर में भी हुआ अभिषेक

मुख्य आयोजन के बाद अपराह्न 3 बजे गोसाई बाबा आश्रम, सागर में भगवान भूतनाथ महादेव एवं पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि गोसाई बाबा आश्रम में प्रतिवर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। क्षेत्रवासियों की इस पावन स्थल के प्रति गहरी आस्था और विश्वास है, जिसके कारण हर वर्ष दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...