आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपरम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलहिन्दू संगठन

पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक

बेलगहना। श्रावण (सावन) मास के शुभारंभ के साथ ही देशभर के शिवालयों में भगवान शिव के रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, श्रृंगार, आरती तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण जैसे धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

इसी क्रम में बेलगहना के समीप स्थित माँ नर्मदा आश्रम, उपका में पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर समस्त मानव समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की गई।

यह आयोजन श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना द्वारा संचालित सभी आश्रमों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रावण मास आयोजित किए जा रहे विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा है।

इस अवसर पर पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “चराचर जगत में शिव ही व्याप्त हैं। शिव ही सृष्टि के आधार हैं और प्रत्येक प्राणी में उनका वास है। आवश्यकता केवल अपने अंतर्मन में झांककर शिव तत्व को पहचानने की है।”

पूजन-अर्चन के उपरांत श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पार्थिव शिवलिंग का माँ नर्मदा कुंड में विधिवत विसर्जन किया। कार्यक्रम में विभिन्न आश्रमों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त शामिल हुए। सभी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंत में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल...