अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितजिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसरगांव पथरिया

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


पथरिया/मुंगेली | 30 जून 2026
मुंगेली जिले की पथरिया पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम जरेली में हुए मोटर पंप चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मोटर पंप, केबल वायर और प्लास्टिक पाइप बरामद किए हैं।
मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
क्या था मामला?
ग्राम रोहराकला निवासी शंकरलाल प्रसाद साहू ने थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम जरेली के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोरवेल से अज्ञात चोरों ने लगभग 130 फीट केबल वायर, 13 प्लास्टिक पाइप और 1 एचपी मोटर पंप चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई।
शिकायत के आधार पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना से खुला राज
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी का मोटर पंप और केबल बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने योगेश साहू (21 वर्ष) और निखिल सिगरौल (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम जरेली, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 1 एचपी मोटर पंप, केबल वायर और 12 प्लास्टिक पाइप बरामद किए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 29 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव, प्रधान आरक्षक वीरभद्र सिंह, आरक्षक हलीश गेंदले, स्वारथ ध्रुव और राजतिलक बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम.. बाढ़ के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया; राहत शिविर में स्वास्थ्य जा... सावन सोमवार पर सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा हर-हर महादेव, स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ ... विश्व आदिवासी दिवस पर वनवासी पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर, 4 किमी पैदल पहुंच... विश्व आदिवासी दिवस पर लोरमी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित...