कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकप्रदेश कांग्रेस कमेटीमुंगेलीलोरमी

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी…

 

लोरमी –
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज दिनांक 17 मई 2026 को लोरमी ब्लॉक कांग्रेस एवं डिंडोरी ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुभ पेट्रोल पंप, नहर के पास विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्र हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाज़ी की। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति कमजोर की है, अतः सरकार को तत्काल राहत देनी चाहिए।
नेताओं ने किया संबोधन
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव, विद्यानंद चंद्राकर तथा मायारानी सिंह ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने ईंधन मूल्य वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों के प्रति  रामस्वरूप ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेतागण
रामस्वरूप, श्याम, आदित्य वैष्णव, आकाश वैष्णव, प्रदीप दुबे, मायरानी, बिंदु यादव, हेमंत मंगेशकर, पुरुषोत्तम मार्को, सोहन वर्मा, सैयद जाकिर हुसैन, हेमंत मानिकपुरी, लक्ष्मी जयसवाल, नरेंद्र प्रताप ध्रुव, पूरन सेन, राकेश रजक, प्रकाश टोंडे, लोचन राजपूत, मुरली, दीना कश्यप, संजीव शर्मा, मनमोहन, अरुण कुलमित्र, भागीरथी जायसवाल, अमित खत्री, श्रवण, लखन कश्यप, नागेंद्र पटेल, उमेश साहू, रेख राम जयसवाल और पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम.. बाढ़ के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया; राहत शिविर में स्वास्थ्य जा... सावन सोमवार पर सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा हर-हर महादेव, स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ ...