कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकबिजली विभागमुंगेलीसूर्य घर योजना

पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य



जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ ने लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।


क्या-क्या दिए निर्देश:
बैठक में विकासखंडवार स्पष्ट लक्ष्य तय करते हुए सीईओ ने अधिकारियों को रोज़ाना—
30 नए आवेदन पंजीयन
30 वेंडर चयन
10 ऋण प्रकरण स्वीकृति/वितरण
10 सोलर इंस्टॉलेशन
सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


सीईओ की दो टूक:
सीईओ श्री पाण्डेय ने कहा कि यह योजना आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ बिजली देने की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करना होगा।
बैंकों को भी चेतावनी:
बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें, ताकि हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।


नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश:
सीईओ ने योजना की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।
बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद:
बैठक में सीएसपीडीसीएल के ईई, एई, जेई, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जनपद स्तर के प्रभारी अधिकारी और एडीईओ उपस्थित रहे।


जिले में अब पीएम सूर्यघर योजना को गति देने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है, और तय लक्ष्यों के साथ आने वाले दिनों में काम में तेजी देखने को मिल सकती है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष