अपर कलेक्टरकर्मचारी संघकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरडिप्टी सीएम अरुण सावदावा आपत्तिपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

लोरमी तहसील स्टाफ ने तहसीलदार शेखर पटेल को यथावत् रखने की रखी मांग…

 

राजस्व अमले ने कलेक्टर व एसडीएम को सौंपा संयुक्त आवेदन
तहसील लोरमी के समस्त स्टाफ ने कलेक्टर मुंगेली एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी को संयुक्त रूप से आवेदन प्रस्तुत कर तहसीलदार श्री शेखर पटेल को वर्तमान पदस्थापना पर ही बनाए रखने की मांग की है।
स्टाफ ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि श्री पटेल के नेतृत्व में एसआईआर कार्य, धान खरीदी तथा न्यायालयीन कार्य समय-सीमा में और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि तहसीलदार पटेल की कार्यशैली, प्रोटोकॉल पालन और आम नागरिकों के प्रति उनका व्यवहार अत्यंत सराहनीय रहा है।

आवेदन


आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही शासन के नियमानुसार और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई थी। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के दबाव में आकर तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाना उचित नहीं होगा।
स्टाफ ने विश्वास जताया कि श्री पटेल के नेतृत्व में भविष्य में भी लोरमी तहसील जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों में अग्रणी रहेगी।
इस संयुक्त आवेदन पर तहसीलदार कार्यालय लोरमी के सभी स्टाफ, नायब तहसीलदार, रीडर, सहा. ग्रेडर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि सहित कुल 14 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए हैं साथ ही अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से संतोष डहरिया
राज कुमार , रोहित जायसवाल फूलचंद ध्रुव, जितेंद्र साहू, संदीप डड़सेना,फूलचंद ध्रुव, मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत..