अचानकमार टाइगर रिजर्वखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचल

वन विभाग की जांच टीम खुड़िया बीट में अवैध कटाई पर करेगी सघन पड़ताल, ग्रामीणों से सहयोग की अपील।

लोरमी/मुंगेली।
वन परिक्षेत्र खुड़िया के चूडिया बीट में अवैध कटाई और अवैध परिवहन की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपखंडाधिकारी (राजस्व) लोरमी के निर्देश पर 19 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से जांच कार्रवाई शुरू की जाएगी।

उपमंडलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि खुड़िया बीट के आसपास के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से मिली शिकायतों के आधार पर अवैध कटाई एवं परिवहन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले की सच्चाई जानने के लिए राजस्व, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम क्षेत्र का दौरा करेगी।

आम सूचना के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था के पास इस विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, सबूत, स्थल/अभिलेख या प्रमाण हैं, तो वे जांच के दौरान उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति सरकारी भवन, स्कूल, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या सूचना स्थल पर जाकर अपनी जानकारी जांच दल को दे सकते हैं। साथ ही, फोटो और वीडियो सामग्री भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और ग्रामीणों के सहयोग से ही सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज व तथ्यात्मक जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यह कार्रवाई वन संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती दिखाए तो जंगलों की सुरक्षा और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना आसान होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन..