आस्था भक्तिखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जी

बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी।

बेलगहना/ बिलासपुर 17 अगस्त 2025- श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में बड़े ही धूम धाम से भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया।भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की पावन अष्टमी की तिथि को मनाए जाने वाला पर्व कृष्ण जन्माष्टमी धर्म की स्थापना,मानवजाती के कल्याण और विश्व मे शांति तथा सौहार्द पुण्य का प्रतिक है । सनातन वैदिक हिन्दु धर्म के अनुयाई इस पर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाते है, ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यता है की इस दिन श्री हरी नारायण ने मानव के उद्धार और अधर्म के अंत के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था। इसी परम्परा को भारतवासी प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाया करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के ही दिन परम पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी का अवतरण दिवस भी मनाया जाता है। सनातन परंपरा परमहंस घराने से स्वामी सदानंद महाराज परमहंस जी के कृपा पात्र शिष्य स्वामी श्री शिवानंद महाराज जी बाल्यकाल से ही त्याग तपस्या और गुरु सेवा में अपना पुरा जीवन समर्पण कर दिये हैं ।उनके द्वारा 33 आश्रमों संचालन का किया जा रहा है। स्वामी जी ने सर्वे भवन्तुः सुखीनः का संदेश देते हुये कहा की सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े। सुखी और निरोगी भरा जीवन यापन करे और उस परमपिता परमेश्वर की चरणों पर अपना मन लगाए रहे इस से मानव जन्म का उद्धार हो सकता है। रात 12.00 बजे स्वामी जी कि सानिध्य में सभी राधा कृष्ण मंदिरों मे पूजा पाठ किया गया तत्पश्चात स्वामी जी का महाआरती कर छप्पन भोग लगाया गया। इस कार्यक्रम मे बहुत बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्त उपस्थित होकर अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना भगवान कृष्ण जी से मांगे, पूजा पाठ होने के पश्चात हजारों की संख्या मे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये । जिसमे प्रबंध समिति, सेवा समिति एवं सभी समस्त ग्रामवासी श्रद्धालु भक्तजन् उपस्थित रहे,एवं सभी का योगदान सराहनीय रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सपना हुआ साकार,मुस्लिम जमातखाना और आवासीय व व्यवसायिक भवन की सौगात,वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज... मुंगेली में मोबाइल लेनदेन विवाद: युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत सल्हेघोरी में भाजपा का जनसंपर्क, विकास और जनसंवाद पर जोर.. ‘ऑपरेशन बाज’ में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 बीयर व क्रेटा कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित... पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हो...