उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमीलोरमी विधायकसफलता

वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी..

आम पेड़ की छांव में लगी जनचौपाल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
जरहापारा में देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने सोमवार को वनांचल क्षेत्र के ग्राम जरहापारा में आम के पेड़ की छांव तले जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया।
जनचौपाल के दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जरहापारा में देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर उन्होंने बोरवेल खनन कराने का आश्वासन दिया तथा वृद्धा पेंशन संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव को हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।


वनांचल विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से दूरस्थ आदिवासी और वनांचल गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मनकी में पिछले ढाई वर्षों में विकास कार्यों के लिए 39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि आश्रित ग्राम जरहापारा में भी लाखों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं।


सरकार ने पूरी की मोदी की गारंटियां
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 27 किस्तों की राशि प्रदान की जा चुकी है। किसानों से धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है तथा दो वर्षों का बकाया बोनस भी वितरित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 26 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है।
जनचौपाल में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार...