आस्था भक्तिउत्सवकृषि विभागखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षक

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण


लोरमी(डिंडोरी) भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा मंडल डिंडोरी द्वारा व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए पौधों का विवरण ‘सरल ऐप’ में अपलोड कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामी, प्रदेश मंत्री विनय साहू, प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महाजन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, मंडल महामंत्री माधव तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य के निर्माण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..