क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीलोरमीसड़क दुर्घटनासस्पेंससाइबर क्राइम

हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव..


लोरमी। ग्राम सहसपुर निवासी हरिराम उर्फ कल्लू यादव (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्यमय हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कवर्धा-पंडरिया मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब डॉक्टरों ने मृतक के गले पर गहरे धारदार जख्म जैसे निशान देखे। चोटों की प्रकृति संदिग्ध होने के कारण स्थानीय चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर शव को उच्च स्तरीय परीक्षण के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स भेज दिया।
लोरमी पुलिस ने जीरो मर्ग कायम कर शव को पुलिस अभिरक्षा में सिम्स रवाना किया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।


थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ ने कहा कि संवेदनशील चोटों के कारण शव को सिम्स रेफर किया गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य... नवलपुर डबल मर्डर का खुलासा: जमीन के 50 डिसमिल के लिए भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट शिक्षकों की कमी पर भड़का छात्राओं का आक्रोश, NH-130A पर किया चक्काजाम 38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा... लोरमी में चोरों पर पुलिस का ‘बाज’ वार, 24 घंटे में 3 केस सुलझाए...