कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीस्वास्थ्य

जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा..


लोरमी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना क्षेत्र के ग्राम अखरार एवं सरईपतेरा में विभागीय लापरवाही और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर पानी टंकियों का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन लगभग पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को नियमित रूप से नल से पानी उपलब्ध नहीं हो सका है। भीषण गर्मी के दौर में सैकड़ों ग्रामीण पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2021 में टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ पाइपलाइन विस्तार और जलापूर्ति व्यवस्था का कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर पाइपलाइन अधूरी पड़ी है, तो कहीं पाइपलाइन बिछाने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं की गई। जगह-जगह लीकेज होने से योजना का उद्देश्य ही विफल होता दिखाई दे रहा है।


शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान
प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार ग्राम पंचायत अखरार की सरपंच स्मृति घृतलहरे ने 22 दिसंबर 2025 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर अधूरी पाइपलाइन विस्तार कार्य को पूरा कराने और ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वहीं ग्राम सरईपतेरा के ग्रामीणों ने भी विभाग को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव के लगभग 60 परिवार गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में महिलाओं और बच्चों को दूरस्थ जल स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।


टंकी बनी, लेकिन पानी नहीं पहुंचा घरों तक
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना अधर में लटक गई है। पानी टंकी निर्माण के बाद भी अधिकांश घरों तक पाइपलाइन विस्तार सही ढंग से नहीं किया गया। कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है और लगातार लीकेज हो रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिन गांवों में “हर घर नल से जल” का दावा किया गया था, वहां आज भी लोग हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हैं। इससे योजना की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरईपतेरा में डिजाइन की गलती, फिर तोड़ी गई टंकी की सीढ़ी
ग्रामीणों के अनुसार सरईपतेरा में पानी टंकी निर्माण के दौरान डिजाइन संबंधी त्रुटि हुई, जिसके कारण टंकी की सीढ़ी को तोड़ना पड़ा। अब विभाग दोबारा निर्माण कार्य करा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि निर्माण के समय तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण कैसे किया गया, जिससे बाद में निर्माण तोड़ने की नौबत आ गई।


जवाबदेही पर उठ रहे सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई हुई और न ही कार्य में देरी के लिए ठेकेदारों की जवाबदेही तय की गई। योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
पीएचई के कार्यपालन अभियंता कमल कंवर ने बताया कि सरईपतेरा में सीढ़ी गलत डिजाइन के कारण हटाई गई थी और अखरार में योजना अभी ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हो पाई है। दोनों स्थानों के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
सरईपतेरा सरपंच नारायण साहू ने कहा कि विभाग टंकी की मरम्मत करा रहा है, लेकिन गांव में जल संकट बरकरार है। पाइपलाइन खराब होने के कारण जगह-जगह लीकेज हो रहा है। मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी खडानन कश्यप ने कहा कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लग गया है। कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए अधिकारियों को पत्र दिया गया है।


ग्रामीणों की प्रमुख मांगें अधूरी पाइपलाइन विस्तार कार्य तत्काल पूरा किया जाए।
जल जीवन मिशन के तहत नियमित जलापूर्ति शुरू की जाए।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता और देरी की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।
जल संकट वाले क्षेत्रों में नए हैंडपंप स्वीकृत किए जाएं।
सवाल यह है…


जब जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, तब अखरार और सरईपतेरा के ग्रामीण पांच वर्षों से पानी के लिए क्यों भटक रहे हैं? करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि टंकियां लीकेज कर रही हैं, पाइपलाइन अधूरी है और योजना हैंडओवर तक नहीं हो पाई, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? ग्रामीण अब जवाब और कार्रवाई दोनों की मांग कर रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार...