उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमीलोरमी विधायकसफलता

सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र की सौगात..

लोरमी/छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा – शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य
मुंगेली, 04 जून। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत गुरुवार को लोरमी विकासखंड के ग्राम कोदवामहंत में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन एवं गोदभराई कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
61 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत लगभग 67 करोड़ रुपये के सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ग्राम कोदवामहंत में 61 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विद्युत सब स्टेशन सहित कई नई घोषणाएं
उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोदवामहंत में विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा—
ग्राम बिठलदह में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र हेतु 5 लाख रुपये,
ग्राम ढोलगी में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये,
ग्राम झझपुरीकला में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 28.51 लाख रुपये
की स्वीकृति प्रदान की।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इनमें एक दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 10 किसानों को केसीसी चेक, बिहान समूह की 20 महिलाओं को ऋण सहायता चेक, 2 हितग्राहियों को मत्स्य जाल, 40 परिवारों को पीएम आवास की चाबी, 10 किसानों को फलदार पौधे, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड, 93 लोगों को शौचालय स्वीकृति प्रमाण-पत्र, 40 लोगों को राशन कार्ड, 5 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड, 3 बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना के बॉन्ड, 3 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, 3 महिलाओं को सुपोषण टोकरी, 10 किसानों को अरहर मिनी किट तथा 20 श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए गए।
इसके साथ ही 10 खेल टीमों को क्रिकेट किट बैग एवं अन्य खेल सामग्री भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता कोमल साहू, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव पैसे डबल का सपना, निवेशकों की बढ़ी परेशानी; शिकायतों के बाद कार्रवाई की तैयारी अग्निवीर चयन सूची में मुंगेली के युवाओं का दम, 20 से अधिक युवकों ने लहराया परचम... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे... गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन