अचानकमार टाइगर रिजर्वकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलसफलता

कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर


दिलहरन मसराम की बहादुरी से बची महिला की जान, ग्रामीणों ने की सराहना
लोरमी (मुंगेली)। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम जाकड़बांधा में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम सुरही निवासी बजरहिन बैगा (45 वर्ष) पानी भरने के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे कुएं में जा गिरीं। महिला के कुएं में गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। बजरहिन बैगा अपने रिश्तेदार बुधवार सिंह बैगा के घर ग्राम जाकड़बांधा आई हुई थीं। इसी दौरान वह पानी लेने कुएं पर पहुंचीं, जहां संतुलन बिगड़ने से सीधे कुएं में गिर गईं।
महिला की जान पर बने संकट के बीच ग्राम जाकड़बांधा के सामाजिक कार्यकर्ता दिलहरन मसराम ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने जोखिम उठाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने दिलहरन मसराम की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव नहीं किया जाता, तो महिला की जान जा सकती थी। दिलहरन मसराम का यह साहसिक कार्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने उन्हें मानवता की मिसाल बताया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको...