उत्सवकलेक्टरखास खबरखेलछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीलोरमीसड़क दुर्घटनास्वास्थ्य

विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक..


मुंगेली, 07 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मुंगेली पुलिस द्वारा “Sunday On Cycle” कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत संचालित फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव के तहत मुंगेली एवं लोरमी में साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
मुंगेली में रैली का शुभारंभ थाना सिटी कोतवाली परिसर से किया गया। रैली दाऊपारा चौक, रेस्ट हाउस, लोरमी तिराहा और पड़ाव चौक से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं लोरमी में थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में थाना परिसर से साइकिल रैली निकाली गई, जो रेस्ट हाउस चौक, बस स्टैंड एवं तहसील चौक से होकर वापस थाना परिसर पहुंची।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आमजन और स्कूली बच्चों ने भी भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य के महत्व का संदेश दिया तथा लोगों को नियमित रूप से साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुंगेली पुलिस द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के 90 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का पंजीयन फिट इंडिया पोर्टल में कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण में योगदान देने तथा नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
मुंगेली पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार...