कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई सुविधाएं…


लोरमी। सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सोमवार 08 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 16 स्थित वन डिपो परिसर राम्हेपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में नगरवासियों से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार शिविर में विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा, जिससे छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को योजना का लाभ मिल सके।
नगर पालिका परिषद लोरमी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान तथा शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार...