अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलतासाइबर क्राइम

ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार…


मुंगेली, 13 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत थाना चिल्फी पुलिस ने संपत्ति संबंधी चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी (लोरमी) माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में की गई।


कपड़ा दुकान के कर्मचारी ने उड़ाए लाखों रुपये
पुलिस के अनुसार, रंगियापारा निवासी लखन साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कपड़ा दुकान के गल्ले से लगातार रुपये गायब हो रहे हैं। जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें पिछले चार वर्षों से दुकान में कार्यरत कर्मचारी दुर्गेश साहू (26 वर्ष) गल्ले से समय-समय पर रुपये निकालते हुए दिखाई दिया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने करीब 1.50 लाख से 2 लाख रुपये की चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
खेत से सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी, तीन आरोपी दबोचे
दूसरे मामले में गैलूगांव निवासी संजय बघेल ने अपने खेत से सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने तीन लोगों को मोटर पम्प लेकर मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा था।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर भूपेन्द्र दिवाकर (24 वर्ष), संजय बंजारे (30 वर्ष) और महेन्द्र दिवाकर (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत का चोरी गया सबमर्सिबल मोटर पम्प तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में थाना चिल्फी पुलिस टीम ने अंजाम दी। संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के तहत “ऑपरेशन बाज” के अंतर्गत पुलिस लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष