क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीसफलता

ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट..


मुंगेली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8.43 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। शासन के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में 15 जुलाई को न्यायालय की अनुमति के बाद दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट में जब्त सामग्री को भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 71.541 किलोग्राम गांजा, 55.87 ग्राम ब्राउन शुगर, 26.42 ग्राम अफीम और 20.18 ग्राम चरस शामिल हैं। ये सभी पदार्थ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 12 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त किए गए थे।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी, पर्यावरण विभाग के अधिकारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...