अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा..

लोरमी। क्षेत्र में गांव-गांव घूमकर पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने वाली कुछ महिलाओं की गतिविधियों को लेकर एक नागरिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लोरमी  अखिलेश वैष्णव ने तत्काल पुलिस टीम भेजकर महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं से उनके आने-जाने, पहचान और गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चोरी या लूट जैसी किसी घटना से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी संभावित अप्रिय घटना को लेकर समय रहते सतर्कता बरती गई। थाना प्रभारी की तत्परता और स्थानीय नागरिक की जागरूकता की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

पुलिस ने की नागरिकों से अपील

लोरमी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गांव या मोहल्ले में घूमने वाले अंजान एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें। विशेषकर घर में अकेले होने पर किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे, लालच या प्रलोभन में न आएं।

किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल थाना लोरमी या नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचना दें।

सतर्कता और जागरूकता ही सुरक्षा का पहला कदम है। जनहित में जारी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप..