उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमी विधायक

लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर..


लोरमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत लोरमी के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता विनय साहू को प्रदेश किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू की सहमति एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू द्वारा कार्यकारिणी विस्तार के दौरान की गई।
विनय साहू की नियुक्ति से लोरमी सहित पूरे क्षेत्र के साहू समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से किसान प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
विनय साहू लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे साहू युवा प्रकोष्ठ, तहसील साहू संघ और किसान प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा तहसील साहू समाज लोरमी के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम की शुरुआत और उसे लगातार सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। समाज के भवन निर्माण सहित कई सामाजिक कार्यों में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
नियुक्ति पर विनय साहू ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे तथा समाज और किसानों के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..