आस्था भक्तिउत्सवकोटाखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपरम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीबेलगहनामुंगेलीरतनपुररायपुरलोरमी

गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, ‘गुरु कृपा भक्त निवास’ का होगा लोकार्पण, देशभर से पहुंचेंगे श्रद्धालु..

बेलगहना। श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आगामी 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव एवं पूरे श्रावण मास में होने वाले रुद्राभिषेक की तैयारियों को लेकर आश्रम परिवार, सेवा समिति एवं श्रद्धालु भक्तों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।

आश्रम की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज प्रातः 7 बजे मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सनातन धर्म ध्वज पूजन, व्यास पूजन एवं दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा।

इसके बाद अपराह्न 3 बजे श्री स्वामी जी महाराज श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना पहुंचेंगे। यहां भगवान श्री सद्गुरुदेव जी के समाधि पूजन, मूर्ति पूजन के साथ श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से निर्मित ‘श्री गुरु कृपा भक्त निवास’ भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

महोत्सव में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन का समापन भक्ति संगीत, गुरु वंदना एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसके लिए आश्रम प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...