उत्सवओबीसीखास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त रणनीति..


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को रायपुर स्थित चंद्राकार समाज भवन में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने तथा बस्तर से सरगुजा तक संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। सभी संभागीय अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में नई कार्यकारिणी गठित करने और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में आगामी 18 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना और विभिन्न संभागों से प्राप्त सामाजिक मांगों को शामिल करते हुए एक संयुक्त मांगपत्र तैयार कर राज्य शासन को सौंपने का निर्णय लिया गया।
महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी के बीच विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक के अंत में समाज को संगठित, सशक्त और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री कारियाराम दीवान, संरक्षक दिनेश चंद्राकर, शांतनु साहू और यशवंत आडिल, प्रदेश उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, मनोहर निषाद और पवन डीवर सहित रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर संभागों के पदाधिकारी, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला...