आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमी

लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा..

लोरमी। आषाढ़ मास के पावन अवसर पर लोरमी नगर एवं पाली स्थित प्राचीन पालेस्वरनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई।

रथ यात्रा

लोरमी नगर में प्राचीन शिवघाट मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-धमाल, भजन-कीर्तन और पारंपरिक राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान के जयकारे लगाते हुए रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं, लोरमी से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक पालेस्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में भी भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा की रथयात्रा पूरे धार्मिक विधि-विधान और भव्यता के साथ निकाली गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

दोनों स्थानों पर निकली रथयात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला...