उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमी

डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान

लोरमी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। योजना का उद्देश्य दूर-दराज़ से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य नागेंद्र पटेल, सरपंच श्रीमती प्रतिमा रंगनाथ श्रीवास, भाजयुमो महामंत्री संदीप सोनी, विद्यालय के प्राचार्य रमाशंकर यादव, विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष धनीराम कोल, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्राचार्य रमाशंकर यादव ने छात्राओं से कहा कि वे साइकिल का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, नियमित रूप से विद्यालय आएँ और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब विद्यालय आने-जाने में समय और मेहनत दोनों की बचत होगी, जिससे वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा... दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा... मनियारी नदी किनारे गांजा की खेती का भंडाफोड़, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार खुड़िया जलाशय की नहरें बन रही हैं कूड़ाघर, सिंचाई और पर्यावरण पर बढ़ा खतरा... लोरमी महाविद्यालय को 72.80 लाख की सौगात, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन...