उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावनगर पालिकामुंगेलीलोरमीविकास कार्यशिक्षा

लोरमी महाविद्यालय को 72.80 लाख की सौगात, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन…


लोरमी। राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, लोरमी में विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव की स्वीकृति से महाविद्यालय के लिए कुल 72 लाख 80 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्य मंजूर किए गए हैं। इनमें से 19 लाख 54 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।
महाविद्यालय परिसर में स्वीकृत कार्यों में 21.54 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, 12.38 लाख रुपये की हाइमास्ट लाइट, 19.54 लाख रुपये का पेवर ब्लॉक तथा 19.34 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण शामिल है। शेष कार्यों का निर्माण भी शीघ्र शुरू किए जाने की जानकारी दी गई।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, सभापति, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इन विकास कार्यों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए समयबद्ध निर्माण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में गुरमीत सलुजा, विनय साहू, रवि शर्मा, दिनेश साहू, अशोक साहू, रिक्की सलुजा, विश्वास दुबे, दिनेश कश्यप, सोहन डड़सेना, प्रो. नरेन्द्र सलुजा, नितेश (मिंटू) अग्रवाल, नरेन्द्र खत्री, कमलेश श्रीवास, विनोद राजपूत, मुकुल तिवारी, मुकेश मोदी जायसवाल, सुनील अहिरवार, मनीष कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर परिसर
बाउंड्रीवाल, पेवर ब्लॉक, हाइमास्ट लाइट और शेड निर्माण जैसे कार्य पूरे होने के बाद महाविद्यालय परिसर अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित होगा, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज...