कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकबिलासपुर

दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा…


स्कूटी से किया शहर का निरीक्षण, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश
बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को अलग अंदाज में नजर आए। वे स्कूटी से बिलासपुर शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले और बरसात से पहले निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधूरे एवं धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर नाराजगी जताते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंगल स्थित एसटीपी, बिलासपुर कन्वेंशन सेंटर, राम सेतु, अशोक नगर सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों व संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने 250 करोड़ की योजना
उप मुख्यमंत्री ने अरपा नदी के बढ़ते प्रदूषण पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 70 नालों का गंदा पानी सीधे अरपा नदी में गिर रहा है, जिससे नदी का जल लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।
उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजा जाए, ताकि जल्द स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सके और अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
जनता को समय पर मिले बेहतर सुविधाएं
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को समय पर बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम के माध्यम से बिलासपुर में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी सहित नगर निगम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम..